वियतनाम (Vietnam) जो कभी हिन्दू धर्म औऱ संस्कृति का गढ़ हुआ करता था, मगर आज हिन्दू विलुप्त होने की कगार पर
प्राचीन काल में हिन्दू यानी सनातन धर्म पूरी दुनिया में फैला हुआ था। एशिया से लेकर यूरोप, अफ्रीका से लेकर यूनाइटेड स्टेट्स के कई देशों में हिन्दू धर्म होने के सैंकड़ो सबूत मिलते रहते हैं। इंडोनेशिया, थाईलैंड, मलेशिया, अफ़ग़ानिस्तान, तुर्की समेत कई और देशों में हिंदू संस्कृति के सबूत बड़े पैमाने पर मिल चुके हैं। ऐसे ही देशों में एक देश है वियतनाम, जहां कभी हिन्दू धर्म का बोल-बाला खूब हुआ करता था। तो आइए जानते हैं वियतनाम में हिंदू होने के साक्ष्य और रोचक तथ्य:-
वियतनाम के बारे में
Vietnam दक्षिण-पूरबी एशिया में स्थित एक खूबसूरत देश है। ये देश बीच (Beaches), नदियों औऱ झीलों के लिए भी जाना जाता है। हर साल लाखों सैलानी घूमने के लिए वियतनाम जाते हैं। इस देश की कुल आबादी लगभग 10 करोड़ है जिसमे से 85% से ज़्यादा लोग यहीं के मूल निवासी हैं जबकि बहुत ही कम-कम संख्या में यहां थाई (Thai), खमेर (Khmer) आदि लोग भी रहते हैं। यहां के 70% से ज़्यदा लोग नास्तिक हैं, मतलब वो किसी धर्म को नहीं मानते, इसके इलावा यहां करीब 15% बौद्ध और 8% इसाई रहते हैं।
बात करें अगर हिंदुओं की तो हिंदू यहां अब विलुप्त होने की कगार पर हैं पहुंच चुके हैं, पूरे वियतनाम में अब केवल 1 लाख से भी कम लोग ऐसे बचे हैं जो हिन्दू धर्म को मानते हैं। सन 1945 तक वियतनाम में French Rule चलता था, 1945 में ये देश आजाद हुआ और Socialist Republic Vietnam बन गया।
वियतनाम में हिंदू धर्म की शुरूआत
Vietnam में हिन्दू धर्म का आगमन आज से लगभग 2700 साल पहले हुआ था। माना जाता है तमिलनाडु से हिन्दू विएतनाम गए थे जिन्होंने वहां जाकर हिन्दू साम्राज्य की स्थापना की। यह साम्राज्य था चम्पा साम्राज्य (Champa Kingdom), इस साम्राज्य में रहने वाले लोगों को चाम कहा जाता था इसीलिए वियतनाम का प्राचीन नाम चम्पा ही था। महाराज भद्रवर्मन चम्पा साम्राज्य के सबसे पहले राजा थे। उन्होंने सबसे पहले वहां मन्दिर का निर्माण करवाया जिसमें शिवलिंग की स्थापना की गई इसलिए इस मंदिर का नाम भद्रेश्वर मंदिर पड़ा। इसके इलावा औऱ भी कई मंदिरों का निर्माण उन्होंने करवाया। आगे चलकर चम्पा साम्राज्य के राजाओं ने कई हिन्दू मंदिरों का निर्माण करवाया। वक्त के साथ चम्पा साम्रराज्य इतना फैल गया कि तब लाओस (Laos) तक इसकी सीमाएं मिलती थीं।
वियतनाम के कुछ प्रमुख हिन्दू मन्दिर
1. My Son Santuary:- यह मुख्य रुप से चम्पा साम्राज्य द्वारा बनाये गए हिन्दू मंदिरों का एक समूह (Complex) है। दुर्भाग्य से ये मंदिर समूह अब खण्डरों में तब्दील हो चुके हैं। लेेे
भूतकाल में अमेरिका द्वारा की गई बमबारी में ये मंदिर धराशायी हो गए थे लेकिन अब भी इनके बेशकीमती अवशेष बिखरे पड़े हैं जो वियतनाम में हिंदुओं का गढ़ होने का सबूत दे रहे हैं।
मंदिरो के इस समूह में 70 मंदिर थे जिनमें से कुछ बिल्कुल गिर चुके हैं तो कुछ आज भी खड़े नहीं। इन मंदिरों पर की गई नक्काशी आज भी देखने वाले का दिल जीत लेती है। My Son मंदिर समूह में भगवान शिव, देवी शक्ति के इलावा अन्य देवी-देवताओं के भी मन्दिर मौजूद थे। आज ये सभी मंदिरों को UNESCO ने विश्व विरासत के तौर पर संरक्षित कर रखा है।
2. पो नगर टावर (Po Nagar Tower):- पो नगर टावर साइट में बहुत ही खूबसूरत हिन्दू मन्दिर हैं जो आज भी शान से खड़े हैं।
इन मंदिरों पर की गई खूबसूरत कलाकारी किसी भी देखने वाले का मन मोह लेती है। इस समूह में भगवान शिव, भगवान गणेश के इलावा देवी का भी मन्दिर है। पो नगर में सभी मन्दिर चाम राजा सत्यवर्मन ने बनवाये थे, जो कि चौथी से सातवीं सदी में बनवाये गए थे। इस मंदिर समूह में देवी Yan Po Nagar मंदिर मुख्य है जिसका मतलब होता है देश की माँ (Mother of the Country).
3. पो शानू चाम टावर (Po Shanu Cham Towers):- पो शानू टावर्स ओंग होआंग (Ong Honag) की पहाड़ी पर बने हुए हैं। यहां पर तीन टावर हैं जो भगवान शिव, अग्नि देव और नंदी को समर्पित हैं। मुख टावर जिसकी ऊंचाई 15 मीटर है वो भगवान शिव (Lord Shiva), बाकी दो जिनकी उचाई 12 और 5 मीटर है वो दोनों अग्निदेव और नन्दी को समर्पित हैं।
आज भी चाम हिन्दू हर साल यहां आते हैं और कई त्योहार जैसे कि बारिश, नव भवन निर्माण और संयम समारोह मनाते हैं। मछवारे समंदर में खुद की कुशल यात्रा के लिए प्रार्थना करते हैं।
4. थाप डोई ट्विन टावर (Thap Doi Twin Towers):- 14वीं शताब्दी के थाप डोई टॉवर्स भी चम्पा साम्रज्य द्वारा बनाए गए मंदिरो में से एक हैं। ये मंदिर Que Nhon शहर के खूबसूरत मैदानी इलाके में बने हुए हैं, इनके पास ही खूबसूरत समुद्र तट स्थित है। इन मंदिरो में मुख्य रूप से भगवान शिव की पूजा होती थी, साथ ही दूसरे देवी देवताओं की भी पूजा की जाती थी।
ये खूबसूरत मन्दिर लाल ईंटों सो बहुत ही सुंदर तरीके से बनाये गए हैं। मन्दिरों की दीवारों पर हिन्दू देवी देवताओं की प्रतिमाएं उकेरी गई हैं। आज भी इन मंदिरों की भव्यता देखते ही बनती है, भले ही वक्त के साथ ये अमुल्य हिन्दू विरासत आज अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही हो लेकिन आज भी मन्दिर हर किसी का ध्यान अपनी और आकर्षित करते हैं।
5. सुब्रमण्यम मन्दिर (Subramaniam Temple):-सुब्रमण्यम मन्दिर नए दौर का एक हिन्दू मन्दिर है, जिसे 19वीं सदी में हिंदुओं द्वारा बनाया गया था।
सुब्रमण्यम मन्दिर मुख्य रुप से नवग्रहों के लिए जाना जाता है, लेकिन इसके इलावा इस मंदिर में भगवान शिव, भगवान श्री कृष्ण और देवी लक्ष्मी जी की मूर्तियां भी रखी गयी हैं। इसे बनाने के बाद बर्षो तक इससे अनदेखा किया लेकिन आज के वक्त में ये मंदिर वियतनाम (Vietnam) में सबसे खूबसूरत जगहों में शुमार किया गया है।
6. श्री थेंडे युत्थ पनिन मन्दिर (Sri Thenday Yuttha Panin Temple):- इस मंदिर का निर्माण 20वीं सदी में किया गया था। इस मन्दिर का निर्माण वियतनाम में हिन्दू मन्दिर बनाने का सबसे नवीनतम उदहारण है। इस मंदिर बनावट साधारण हैं, इस मंदिर में कई देवी देवताओं की मूर्तियां रखी हुई हैं। वर्तमान में ये मंदिर वहां के क्षेत्रीय लोगों में काफी ज्यादा प्रचलित है।
साल 2020 में My Son Temple Complex में खुदाई के दौरान भारतीय पुरातत्व विभाग गुलाबी बलुआ पत्थर से बना हुआ एक अद्बुत शिवलिंग मिला जो देखने में बाकी शिवलिंगों से बहुत अलग दिखता है।
No comments